About Us
प्रकाशन पारंपरिक मुद्रित पुस्तकों के साथ-साथ आधुनिक डिजिटल माध्यमों में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। संस्था अब e-Book, PDF और ePub प्रारूपों में भी पुस्तकों का प्रकाशन कर रही है, जिससे पाठक देश-विदेश में कहीं भी सरलता से साहित्य और ज्ञान सामग्री तक पहुँच सकें। डिजिटल प्रकाशन के माध्यम से स्वराज प्रकाशन भारतीय साहित्य, संस्कृति और ज्ञान-परंपरा को नई तकनीक और आधुनिक पाठक वर्ग से जोड़ने का निरंतर प्रयास कर रहा है।
स्वराज प्रकाशन, सन 1990 से निरंतर सक्रिय एक प्रतिष्ठित प्रकाशन संस्था है, जो भारतीय ज्ञान-परंपरा, साहित्य और सांस्कृतिक चेतना के संवर्धन के लिए समर्पित है। तीन दशकों से अधिक की अपनी गौरवशाली यात्रा में इस संस्थान ने विचार, विमर्श और सृजन की एक सशक्त धारा को आगे बढ़ाया है।
प्रकाशन केवल एक व्यवसाय नहीं, बल्कि देश के सांस्कृतिक, बौद्धिक और शैक्षिक विकास का सशक्त माध्यम है, जो समाज में ज्ञान के प्रसार, विचारों के आदान-प्रदान और जागरूकता के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी दृष्टि के साथ स्वराज प्रकाशन निरंतर अपने दायित्व का निर्वहन करता आ रहा है।
अब तक लगभग 1200 से अधिक पुस्तकों का हिंदी,अंग्रेजी, उर्दू और पंजाबी भाषा में प्रकाशन कर चुका है, प्रकाशन अपने व्यापक साहित्यिक योगदान के लिए विशिष्ट पहचान रखता है। इन सभी पुस्तकों के शीर्षकों का कॉपीराइट स्वराज प्रकाशन के पास सुरक्षित है, जो इसकी मौलिकता, विश्वसनीयता और प्रकाशन गुणवत्ता का प्रमाण है।
यह संस्था उच्च गुणवत्ता की पुस्तकों, पत्रिकाओं और शोध सामग्री के माध्यम से न केवल बौद्धिक जगत को समृद्ध करती है, बल्कि समाज में जागरूकता, आत्मनिर्भरता और वैचारिक स्वतंत्रता का भी प्रसार करती है।
स्वराज प्रकाशन स्थापित एवं नवोदित—दोनों प्रकार के रचनाकारों को समान रूप से मंच प्रदान करता है। हिंदी सहित विभिन्न भाषाओं में साहित्य, आलोचना, इतिहास, दर्शन और समसामयिक विषयों पर इसकी समृद्ध प्रकाशन-परंपरा इसे विशिष्ट बनाती है।
तीन दशकों की सशक्त विरासत के साथ, स्वराज प्रकाशन आज भी भारतीय मूल्यों, परंपराओं और ज्ञान-संपदा को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के अपने संकल्प के साथ निरंतर अग्रसर है।
आपसे जुड़ना हमारे लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय होगा। आगे की वार्ता के लिए संपर्क करें...
Our Team
Convallis ullamcorper aliquet ultrices orci cum vestibulum lobortis erat.